March 29, 2024

पिंपल के दाग हटाने के उपाय, 14 सरल और असरदार उपाय

क्या आप भी पिंपल के दाग हटाने के उपाय के बारे में जानना चाहते हैं, क्या आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे में पिंपल के दाग से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाए तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको 14 ऐसे अचूक घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिनके उपयोग से आपके पिंपल के दाग से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

पिंपल्स एक आम त्वचा की स्थिति है जो बंद या सूजन वाली तेल ग्रंथियों या आपकी त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया की बढ़ती उपस्थिति के कारण होती है। हमारे चेहरे या शरीर पर पिंपल्स का आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, पर कई बार इन पिंपल्स की वजह से कुछ दाग और धब्बे हमारे चेहरे पर रह जाते हैं, जिससे हमारे चेहरे की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पिंपल्स के सूखने के बाद हमारे चेहरे पर जो दाग धब्बे रह जाते हैं उन्हें विज्ञान की भाषा में हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है जिनका अगर समय रहते इलाज किया जाए तो इन दाग धब्बों से हम आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

पिम्पल्स के दाग हटाने के लिए आज बाजार में कई सारे ऐसे क्रीम उपलब्ध हैं जो ये दावा करते हैं कि उनके उपयोग से पिंपल के सारे दाग धब्बे हटाए जा सकते हैं, पर ये क्रीम काफी महंगे होते हैं जिसका उपयोग करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता है. ऐसी स्थिति में हमें कुछ घरेलू उपायों का उपयोग करना चाहिए जिन्हें करना भी काफी सरल होता है और इन के उपयोग से पिंपल के दाग धब्बों से हमें हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है.

पिंपल के दाग हटाने के उपाय जानने से पहले आइए सबसे पहले जान लेते हैं कि पिंपल होने के मुख्य कारण क्या है।

पिंपल होने के मुख्य कारण

हमारे चेहरे या शरीर पर पिंपल्स का होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और यह समस्या किसी को भी हो सकती है। डॉक्टर और स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक जिनकी त्वचा ज्यादा ऑइली या तैलीय होती है उन्हें पिंपल्स की समस्या अधिक होती है, पर कुछ ऐसे प्रमुख कारण भी हैं जिनकी वजह से हमें पिंपल की समस्या का सामना करना पड़ता है। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि पिंपल्स होने के मुख्य कारण कौन से होते हैं।

  1. चेहरे पर अधिक मात्रा में केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना।
  2. चेहरे की साफ सफाई का ख्याल ना रखना।
  3. हमारे शरीर में हारमोंस का बदलाव।
  4. हमारे स्किन का अधिक ऑइली होना।
  5. प्रदूषण।

तो यह है कुछ मुख्य वजह जिनकी वजह से हमें पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि पिंपल्स होने के बाद अगर स्किन की देखभाल समय पर की जाए तो हमें पिंपल से तो छुटकारा मिल जाता है पर पिंपल्स जाते-जाते हमारे चेहरे पर कुछ दाग धब्बे ऐसे छोड़ जाते हैं जिन से छुटकारा पाना काफी कठिन होता है।

जिस तरह हम पिंपल्स को जड़ से खत्म करने के लिए उपाय करते हैं ठीक उसी प्रकार अगर समय रहते पिंपल्स के दाग धब्बों को ना हटाए गया तो ये दाग धब्बे भविष्य में काफी अधिक समस्या पैदा कर सकते है।

अगर आप भी पिंपल्स के दाग धब्बों से परेशान हैं तो आपको बिल्कुल भी निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम पिंपल के दाग हटाने के जो उपाय बताने जा रहे हैं इनके सिर्फ कुछ ही प्रयोग से आप के पिंपल्स के दाग हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे।

पिंपल के दाग हटाने के लिए नारियल तेल और कपूर के उपाय

पिंपल के दाग हटाने के लिए नारियल तेल और कपूर भी एक रामबाण उपाय हैं, जिसके उपयोग से आप अपने पिंपल के दाग से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

नारियल तेल और कपूर में कई सारे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व मौजूद रहते हैं जो चेहरे के दाग धब्बे और बैक्टीरिया को हटाने में काफी कारगर सिद्ध होते हैं और सिर्फ यही नहीं नारियल तेल आपके चेहरे में नमी को बरकरार रखता है जिससे आपके चेहरे में निखार आता है और साथ ही आपको चेहरे के दाग धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

पिंपल के दाग हटाने के लिए नारियल तेल और कपूर का उपयोग करना काफी सरल है।

  1. पिंपल के दाग हटाने के लिए इस उपाय का उपयोग लगातार 5 से 6 दिन तक जरूर करें।
  2. रोज नहाने से एक घंटा पहले दो चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी कपूर मिलाएं।
  3. नारियल तेल में कपूर को तब तक मिलाएं जब तक कपूर पूरी तरह घुल ना जाए।
  4. अब अपनी उंगलियों की मदद से नारियल तेल और कपूर के मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाए।
  5. नारियल तेल के मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद अपनी उंगलियों की मदद से 10 से 15 मिनट तक मालिश या मसाज करें।
  6. 1 घंटे बाद चेहरे को बेसन या किसी सौम्य आयुर्वेदिक साबुन से धो लें।

पिंपल के दाग हटाने के लिए यह काफी कारगर उपाय है जिसके सिर्फ पांच से छह प्रयोग में ही आपके पिंपल के दाग जड़ से खत्म हो जाएंगे और आपका चेहरा भी चमकने लगेगा। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आपका चेहरा ज्यादा ऑयली है तो इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट से ज्यादा ना रखें।

अदरक और गुलाब जल से पिंपल के दाग से मुक्ति के उपाय

जैसा कि हम सब जानते हैं कि अदरक में कई सारे ऐसे औषधि तत्व मौजूद हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं और अदरक और गुलाब जल का यह उपाय पिंपल के दाग हटाने के लिए काफी लाभदायक होता है। इस उपाय से आपको पिंपल के दाग से भी मुक्ति मिलेगी और साथ ही आपकी ऑइली स्किन की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।

इस उपाय को करने से पहले एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अदरक का पेस्ट आप घर में ही बनाएं और बाजार से बना बनाया अदरक का पेस्ट ना खरीदें।

  1. पिंपल के दाग से तुरंत छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को कम से कम 6 से 7 दिन लगातार करें।
  2. सबसे पहले थोड़ी मात्रा में अदरक को लेकर मिक्सी में पीस लें और उसका एक पेस्ट बना लें।
  3. अब अदरक के इस पेस्ट को किसी कटोरी में निकाल लें और उसमें तीन या चार चम्मच गुलाब जल के मिलाएं।
  4. अब अदरक और गुलाब जल के इस पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
  5. जब अदरक का पेस्ट आपके चेहरे पर अच्छी तरह से सूख जाए तब इसे हल्के गुनगुने या गर्म पानी से धो लें।

पिंपल के दाग हटाने के लिए यह सबसे कारगर उपाय है। इस उपाय को लगातार 6 से 7 दिन तक करने से पिंपल के दाग से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है और दोबारा पिंपल आने की संभावना भी 60 से 70% तक कम हो जाती है।

पिंपल के दाग हटाने के लिए केसर और संतरे के रस का उपाय

संतरे का रस या ऑरेंज जूस हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। संतरे के रस के सेवन से हमारे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे हमारे शरीर में रोग निरोधक क्षमता उत्पन्न होती है।

पर क्या आप जानते हैं कि अगर संतरे के रस में केसर मिलाकर इसका प्रयोग चेहरे पर किया जाए तो हमारे चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ती है और साथ ही पिंपल के दाग धब्बों से भी हमें छुटकारा मिलता है।

पिंपल के दाग हटाने के इस उपाय को करना काफी सरल है और इसे आप आसानी से अपने घर में भी कर सकते हैं।

  1. एक ताजे संतरे को छीलकर मिक्सी या जूसर की मदद से इसका रस निकाल ले।
  2. अब संतरे के इस रस में दो या तीन चुटकी केसर के मिलाएं।
  3. अब संतरे और केसर के मिश्रण को 24 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  4. अब रोज सुबह चेहरे पर इस मिश्रण को मास्क कि तरह लगाएं और इसे आधे घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
  5. आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।
  6. इस उपाय को हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार जरूर करें।

पिंपल के दाग हटाने के लिए यह सबसे सरल उपाय है जिससे सिर्फ 1 हफ्ते के अंदर ही आपके पिंपल के दाग जड़ से खत्म हो जाएंगे।

संतरे के रस में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जो हमारे चेहरे के मेलेनिन को कंट्रोल करता है और साथ ही हमारे चेहरे को ऑइली होने से बचाता है।

विटामिन ई और बादाम तेल का उपयोग करें

जिस तरह विटामिन सी हमारे चेहरे और शरीर के लिए लाभदायक होता है ठीक उसी प्रकार विटामिन ई में भी कई सारे पोषक तत्व होते ऐसे होते हैं जो हमारे चेहरे के लिए काफी लाभदायक होते हैं। पिंपल के दाग हटाने के लिए विटामिन ई का उपाय करना काफी सरल है और इसके प्रयोग से हमारे चेहरे के सारे दाग धब्बे मिट जाते हैं और हमारे चेहरे में पिंपल होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

वैसे तो बादाम तेल में विटामिन ई की मात्रा काफी अधिक होती है पर इसकी गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाने के लिए हम इसमें विटामिन ई के कैप्सूल का भी प्रयोग करेंगे।

  1. इस मिश्रण को बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बादाम तेल लें और उसमें एक विटामिन ई की कैप्सूल मिलाएं।
  2. अब इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं।
  3. बादाम तेल को अपने चेहरे पर लगाने के बाद 5 से 10 मिनट तक अच्छे से चेहरे की मालिश करें।
  4. आधे घंटे बाद हल्के गर्म पानी और साबुन की मदद से इस तेल को धो ले।
  5. चेहरे को धोने के बाद किसी अच्छी मॉइश्चराइजिंग क्रीम का उपयोग जरूर करें।

पिंपल के दाग हटाने के लिए अगर इस उपाय को आप लगातार 6 से 7 दिन करते हैं तो आप खुद ही देखेंगे कि आपके सारे दाग धब्बे मिटने लगे हैं।

पिंपल के दाग हटाने के लिए दही और कच्ची हल्दी के उपाय

दही और कच्ची हल्दी का उपयोग भी काफी सहायक होता है पिंपल के दाग हटाने के लिए। कपूर की तरह ही हल्दी में भी कई सारे एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे चेहरे में मौजूद बैक्टीरिया और पिंपल के दाग को हटाने में सहायक होते हैं। दही में कई ऐसे प्रोटीन तत्व है जो हमारे चेहरे की स्किन को रीजेनरेट और रिस्टोर करते हैं।

  1. सबसे पहले दो से तीन चम्मच दही एक कटोरी में लें और उसमें आधा चम्मच कच्ची हल्दी का पाउडर मिलाएं।
  2. अब इस मिश्रण को 5 से 10 मिनट के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें।
  3. अब अपनी उंगलियों की मदद से दही और हल्दी के इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
  4. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  5. 10 से 15 मिनट के बाद इस मिश्रण को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।

पिंपल के दाग जल्द से जल्द हटाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में तीन से चार बार जरूर करें। इस घरेलू उपाय से आपके पिंपल के सारे दाग जल्दी गायब हो जाएंगे।

एलोवेरा जेल का उपयोग करें

एलोवेरा जेल में ही में भी विटामिन ई की मात्रा काफी अधिक होती है और एलोवेरा जेल से हमारे त्वचा को ठंडक मिलती है, जिससे हमारे चेहरे में ताजगी आती है और साथ ही एलोवेरा जेल की मदद से हमारे चेहरे के सारे दाग धब्बे कम होते हैं।

अगर आप पिंपल के दाग से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो हमारी सलाह होगी कि एलोवेरा जेल का उपयोग करते समय इसमें एक कैप्सूल विटामिन ई की भी जरूर मिलाएं और इस मिश्रण से अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और कम से कम आधा घंटा तक इस मिश्रण को अपने चेहरे पर सूखने दें।

जब एलोवेरा जल आपके चेहरे पर अच्छे से सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लें, पर एक बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल को धोने के लिए साबुन का उपयोग ना करें इसे धोने के लिए बेसन के लेप का इस्तेमाल करें। बेसन के लेप से धोने से आपके चेहरे की सारी गंदगी भी दूर हो जाएगी और साथ ही आपके चेहरे के पोर्स भी खुल जाएंगे जिससे आपके चेहरे में ऑक्सीजन की मात्रा भी सही रहेगी।

आयुर्वेदिक औषधि कुंकुमादि तैलं का उपयोग करें

जैसा कि आप सभी लोग जानते ही होंगे कि चेहरे या शरीर के किसी भी समस्या के लिए आयुर्वेदिक अवश्य भी काफी लाभदायक होती है। पिंपल के दाग हटाने के लिए आयुर्वेदिक औषधि का उपाय भी काफी लाभदायक होता है।

कुमकुमादी तेल (kumkumadi tailam) भी एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिससे चेहरे की हर समस्या को समाप्त किया जा सकता है, इस तेल में रक्त चंदन की मात्रा अधिक होती है जो चेहरे की दाग धब्बे और किल मुहासों को जड़ से खत्म कर देती है।

इस तेल को आसानी से किसी भी आयुर्वेदिक संस्था या अगर आप चाहें तो इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

पिंपल के दाग हटाने के लिए इस तेल का उपाय करना काफी सरल है, इस तेल को आपको रात को सोने से पहले चेहरे में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें और सुबह इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।

पिंपल के दाग हटाने के लिए इस उपाय को लगातार 20 से 25 दिन तक जरूर करे।

संतरे के छिलके का उपयोग करें पिंपल के दाग हटाने के लिए

संतरे के रस की तरह ही संतरे के छिलके में भी कई सारे औषधि गुण होते हैं जिनसे पिंपल के दाग को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस उपाय को करना काफी सरल है और काफी कम खर्च में इसे आप अपने घर में भी कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले एक संतरे को अच्छे से छिल ले और उसके छिलके को धूप में रख कर सुखा लें।
  2. 3 से 4 दिन के भीतर जब संतरे के छिलके अच्छे से सूख जाएं तो इसे मिक्सी की मदद से पीस के इसका बारीक पाउडर बना लें।
  3. उपयोग करने के लिए एक चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में एक चम्मच गुलाबजल या एक चम्मच दही मिलाएं।
  4. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और हो सके तो इस पेस्ट को अपने गर्दन के चारों तरफ भी लगाएं।
  5. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 20 से 25 मिनट तक रहने दे और उसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
  6. तुरंत और अच्छे लाभ पाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें।

संतरे के रस की तरह ही संतरे के छिलके में भी विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है जिसके नियमित प्रयोग से हमारे चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं और धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं।

टमाटर और शक्कर से मिटाएं पिंपल के दाग

टमाटर को एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट माना गया है जिसमें विटामिन सी की मात्रा भी काफी अधिक होती है और अगर इसका प्रयोग शक्कर के साथ किया जाए तो यह एक स्क्रब की तरह काम करता है जिससे हमारे चेहरे के पोर्स खुलते हैं और दाग धब्बे दूर करने में यह उपाय काफी कारगर होता है।

  1. पिंपल के दाग हटाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में दो बार से ज्यादा ना करें।
  2. एक टमाटर को मिक्सी में अच्छे से पीस लें और उसका पेस्ट बना लें।
  3. अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें और उसमें दो चम्मच शक्कर डालें और ध्यान रहे शक्कर को इसमें घुलने ना दें।
  4. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों में से चेहरे पर 15 से 20 मिनट पर मसाज करें।
  5. कुछ देर तक इसे अपने चेहरे पर ही रहने दे और उसके बाद इसे स्वच्छ पानी से धो लें।

टमाटर और शक्कर का यह एक नेचुरल स्क्रब है जो चेहरे की गंदगी भी दूर करता है और साथ ही पिंपल के दाग हटाने में भी काफी सहयोगी होता है।

कच्चे दूध और शहद का उपाय पिंपल के दाग हटाने के लिए

कच्चा दूध और शहद भी एक रामबाण औषधि है पिंपल के दाग हटाने के लिए। चेहरे के किसी की समस्या को दूर करने के लिए इस उपाय को सबसे सरल माना गया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की डॉक्टर्स भी मानते हैं कि कच्चा दूध एक नेचुरल फेस क्लींजर है जो हमारे चेहरे को प्राकृतिक रूप से साफ करता है और चेहरे में मौजूद गंदगी को दूर करता है।

  1. सबसे पहले एक कटोरी में कच्चा दूध ले ले और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें।
  2. अबे कॉटन बॉल की मदद से कच्चे दूध और शहद के मिश्रण को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं।
  3. हर 5 मिनट बाद जब दूध का मिश्रण चेहरे पर सूख जाए तो फिर कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर दोबारा और एक लेप लगाएं और इसी प्रक्रिया को कम से कम आधे घंटे तक करें।
  4. आधे घंटे बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें और कोई अच्छा मॉइश्चराइजिंग क्रीम या एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं।

पिंपल के दाग से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

जैसा किस आर्टिकल की शुरुआत में ही हमने आपसे कहा था कि पिंपल होना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हमें डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, पर अगर हम कुछ सावधानियां बरतें तो हम पिंपल के दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं. अक्सर हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से ही पिंपल होने के बाद उनके दाग धब्बे रह जाते हैं जिस वजह से हम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

  1. चेहरे के पिंपल्स को कभी भी हाथ से ना फोड़े और ना ही उसके पस को निकालने की कोशिश करें।
  2. जब तक पिंपल अच्छी तरह से सूख ना जाए तब तक ज्यादा ऑयली खाना ना खाएं।
  3. चेहरे के साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
  4. दिन में कम से कम 05 से 06 बार चेहरा धोएं।
  5. हमेशा चेहरे को धोने के बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइश्चराइजिंग क्रीम का उपयोग जरूर करें।
  6. पिंपल जब तक ठीक ना हो जाए या सूख ना जाए तब तक तेज धूप में ना निकले।
  7. एक दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिए।

नये बाल उगाने के उपाय, 15 घरेलू उपाय जिनसे सिर्फ 1 महीने में उगे नये बाल

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय, 15 देसी और घरेलु नुस्खे

हीचकी रोकने के उपाय 16 घरेलू उपाय जिनसे मिले हीचकी से मुक्ति.

निष्कर्ष और सलाह

आज जो हमने पिंपल के दाग हटाने के उपाय आप सबके साथ शेयर किए हैं यह सभी उपाय काफी कारगर हैं और इन से पिंपल के दाग हटाने में काफी अधिक सफलता मिलती है, पर एक बात का ध्यान रखें कि जो भी उपाय हमने आपको बताये है उनमें से किसी भी सामग्री से आपको अगर एलर्जी है तो उसका उपयोग ना करें और किसी भी लेप या मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाने से पहले उसका एक पैच टेस्ट जरूर करें यानी उस मिश्रण को अपने हाथों के किसी भी हिस्से में लगा कर देखें कि आपकी किसी भी प्रकार की एलर्जी या खुजली तो नहीं है उसके बाद ही उस मिश्रण का उपयोग अपने चेहरे पर करें।

अगर हमारा आज का आर्टिकल आप लोगों को पसंद आया हो तो मैं आप सब से रिक्वेस्ट करूंगा कि इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि वह भी हमारे इन टिप्स का फायदा लें और पिंपल के दाग धब्बों से छुटकारा पा सके।

अगर हमारे आज के इस आर्टिकल को लेकर आपके कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके हम अपने सवाल पूछ सकते हैं। हम अपने सारे पाठकों के सवालों के जवाब जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

पिंपल्स काले धब्बे या डार्क स्पॉट क्यों छोड़ते है।

जब हमारे चेहरे का पिंपल ठीक हो जाता है तब हमारे चेहरे के क्षतिग्रस्त त्वचा को पहले की तरह बदलने के लिए काफी अधिक मेलेनिन के साथ कोशिकाओं का उत्पादन करना पड़ता है जिसका परिणाम होता है पोस्ट इंफेमीटरी हाइपरपिगमेंटेशन और जिस वजह से हमारे चेहरे पर काले धब्बे या डार्क स्पॉट्स रह जाते हैं।

पिंपल के दाग कैसे हटाए।

पिंपल के दाग हटाने के लिए हमेशा चेहरे पर प्राकृतिक वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए जैसे कि दही, एलोवेरा जेल, हल्दी, शहद, केसर, बादाम तेल, विटामिन ई। अगर आप रोज इन प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग चेहरे पर करेंगे तो आपके पिंपल के दाग जड़ से खत्म हो सकते हैं।

रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आप के चेहरे में पिंपल्स ना हो तो रोज रात को सोने से पहले चेहरे को जरूर धोये और चेहरा धोने के बाद चेहरे के ऊपर कोई अच्छी कंपनी का मॉइस्चराइजिंग क्रीम या एलोवेरा जेल लगाकर सोए।

तुरंत मोटा होने के उपाय वजन बढ़ने और मज़बूत शरीर के लिए 12 देसी उपाय

चेहरे का कालापन हटाने के उपाय, कालापन दूर करने के 16 उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version